View Hymn (Bhajan)
Hymn No. 2218 | Date: 23-Aug-19971997-08-231997-08-23जो पल में यहाँ तो पल में वहाँ लग जाता है।Sant Sri Apla Mahttps://mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=jo-pala-mem-yaham-to-pala-mem-vaham-laga-jata-haiजो पल में यहाँ तो पल में वहाँ लग जाता है।
ऐसे दिल को लेकर ऐ खुदा, पास तेरे हमें आना है।
बेवफाई से वफादारी की उम्मीद रखकर आगे बढना है।
जो ना हो सका किसीका उसे तुझको अर्पण करना है।
अस्थिरता से भरे दिल में स्थिरता को जगाना है।
काम है यह कितना मुश्किल, इसे अब अपने मुंह से हमें ना कहना है।
जानता है तू कुछ जानते हे हम कुछ, फिर अब इस बात को ना दोहराना है।
चाहे कुछ भी हो जाए पर आशा के दीपक को जलता रखना है।
शंका-कूशंका से भरे इस दिल में तेरे, विश्वास को जगाना है।
भूलकर सारे अवगुण, सिर्फ तेरे गुण को ही हमें याद किए जाना है।
जो पल में यहाँ तो पल में वहाँ लग जाता है।