View Hymn (Bhajan)
Hymn No. 2343 | Date: 06-Dec-19971997-12-061997-12-06कभी इससे दिल लगाया, कभी उससे दिल लगाया।Sant Sri Apla Mahttps://mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=kabhi-isase-dila-lagaya-kabhi-usase-dila-lagayaकभी इससे दिल लगाया, कभी उससे दिल लगाया।
कभी इससे वफा जतानी चाही, कभी उससे वफा जतानी चाही।
एक ही दिल को ना जाने हमने कहाँ कहाँ भटकाया।
कभी इसका प्यार हासिल करना चाहा, कभी उसका प्यार हासिल करना चाहा।
चाहा हमने बहुत कुछ, पर अपनेआप को ख्याल हमें ना आया।
गिले-शिकवे भरे प्यार में ही, तो हमने अपना सारा वक्त गँवाया।
ना जाना कभी दिल को ना जानने की हमने कभी ठानी।
खोते रहे वक्त इधर-उधर में ही, कि यही है हमारी कहाँनी।
झूठे आकर्षणों के पीछे भागकर करते रहे हम, तो अपनी मनमानी।
बीती पूरी उम्र इसमें, बीत गई जिंदगानी, के फिर भी ना बदली हमारी ये कहाँनी।
कभी इससे दिल लगाया, कभी उससे दिल लगाया।