View Hymn (Bhajan)
Hymn No. 3260 | Date: 26-Feb-19991999-02-261999-02-26क्या करे हम, हमें कोई प्यार नही करताSant Sri Apla Mahttps://mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=kya-kare-hama-hamem-koi-pyara-nahi-karataक्या करे हम, हमें कोई प्यार नही करता,
करते है जीवन में जिसे प्यार, वह हमारी दरकार नही करता।
बुला-बुलाकर थक गए, पर वह हमारी पुकार नही सुनता,
कितने भोले, कितने मासूम हम, पर कोई हमारी कदर नही करता।
हमारे ख्वाबों को हकिकत का लियाज नही मिलता,
किया हमने सबकुछ सबके लिए, कोई हमारे लिए कुछ नही करता।
हाय रोए, फरियाद करे दिल हमारा, के कोई हमें प्यार नही करता,
किया जिस पर ऐतबार, वह हमारा इंतजार नही करता।
क्या कहना इस दुनिया के बारे में, के कहने बैठे तो जी नही भरता,
पर पूज रहे है जिसे हम, वही हमारा हालेदिल नही सुनता, क्या करे ...
क्या करे हम, हमें कोई प्यार नही करता