View Hymn (Bhajan)
Hymn No. 1788 | Date: 03-Oct-19961996-10-031996-10-03होती नही है जो बात, उसे पैदा हम कर देते हैं|Sant Sri Apla Mahttps://mydivinelove.org/bhajan/default.aspx?title=hoti-nahi-hai-jo-bata-use-paida-hama-kara-dete-haimहोती नही है जो बात, उसे पैदा हम कर देते हैं|
कुछ चंद पलों में हम कभी-कभी कहाँ से कहाँ पहुँच जाते है|
जगाकर दिल में अविश्वास खुद का जी जलाते है|
अनहोनी को होनी का रूप देकर, हम उससे डर जाते है|
अपनी सोच और अपनी समझ को हम ना बदलते है|
चाहे हो कही पर भी अपनी पहचान, हम आप ही दे देते है|
जगाकर शंका दिल में, विश्वास को हम मारते रहते है|
पूरा जाने बिना अनजाने ही हम, जानकारी का दावा करते रहते है|
ऐसे विचार और भावों में रहकर अक्सर हम चोट खाते रहते है|
निकले है क्या पाने और हम कुछ और ही मंजिल पर पहुँच जाते है|
होती नही है जो बात, उसे पैदा हम कर देते हैं|